भाजपा का शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन : विधानसभावार बनेंगी अलग-अलग दीर्घाएं, राज्यमंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष ने देखी तैयारी  

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में प्रस्तावित शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सम्मेलन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल और भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। दोनों ने मंच, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, छाया, पार्किंग, यातायात और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेकर संबंधित कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

123

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने सभा स्थल पर आठ विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए बनाई जा रही अलग-अलग दीर्घाओं की व्यवस्था देखी। उन्होंने महिलाओं, प्रबुद्धजनों और मीडिया कर्मियों के लिए निर्धारित स्थानों का भी निरीक्षण किया। मंच और ध्वनि व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं से जानकारी ली और सभी काम समय से पूरा करने पर जोर दिया।

123

अशोक चौरसिया ने कहा कि शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने आने वाले शिक्षकों, स्नातकों और कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी व्यवस्थाओं में आपसी समन्वय, अनुशासन और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सम्मेलन के सुचारु संचालन और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।

वहीं, मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने अधिकारियों के साथ सभा स्थल का निरीक्षण कर जनसुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से छाया और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वाहनों की पार्किंग और आवागमन को सुगम बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि सभा में आने वाले लोगों को जाम और अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।

मंत्री ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज कुमार सहित मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सम्मेलन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अमित राय, अजीत रावत, संतोष सोलापुरकर, शैलेंद्र मिश्रा और अनिल गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21132 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story