भाजपा युवा मोर्चा ने सर्किट हाउस पर किया प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका, बोले देश की छवि खराब कर रहे 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी से जुड़े प्रकरण के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा टी-शर्ट उतारकर किए गए प्रदर्शन को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस पर प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया। 

123

भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता सर्किट हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

123

रजत जायसवाल ने कहा कि देश में एआई समिट जैसे महत्वपूर्ण आयोजन हो रहे हैं, जो भारत की तकनीकी प्रगति और वैश्विक छवि को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। ऐसे समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा टी-शर्ट उतारकर किया गया प्रदर्शन न केवल अनुचित है, बल्कि देश की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन उसके लिए निर्धारित स्थान और मर्यादा होती है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।

123

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं देश के विकास कार्यों से ध्यान भटकाने की कोशिश हैं। भाजपा युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया कि वह ऐसे किसी भी कृत्य का विरोध करता रहेगा, जिससे देश की छवि धूमिल होती हो।

123

a

a

Share this story