मॉक पार्लियामेंट वाले मॉक पार्लियामेंट में ही मॉक पीएम बनें, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कॉंग्रेस पर साधा निशाना, विपक्ष की दिल्ली रैली को बताया फ्लॉप

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। भाजपा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सोमवार को वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कॉंग्रेस व विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष की दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली को फ्लॉप शो बताया। कहा कि शिव के तांडव के बारे में न जानने वाले देश पर शासन करने का सपना कदापि न देखें। वे मॉक पार्लियामेंट में मॉक पीएम ही बनें। उन्होंने कहां कि प्रियंका गांधी कल रैली में नाराज लग रही थीं। उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला, जबकि नेहा बोरा बोल रही थीं। कहीं गांधी परिवार के इलेक्टोरल रोल से प्रियंका का नाम तो नहीं कट गया। 

123

संबित पात्रा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी की ओर से लगाए गए 13 करोड़ वोटों की चोरी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि SIR को लेकर देश में भ्रामक वातावरण तैयार किया जा रहा है। यह कोई नई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि 2014 से पहले भी कई बार हो चुकी है।

संबित पात्रा ने कहा कि मौजूदा SIR देश में 12वीं बार हो रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में भी 10 बार यह प्रक्रिया पूरी की गई थी। उस समय कांग्रेस को SIR से कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन अब इसी प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के कार्यकाल में SIR कराना उचित था तो आज इस पर भ्रम फैलाने का क्या औचित्य है।

123

13 करोड़ वोट चोरी के आरोप पर आंकड़ों का दिया जवाब
राहुल गांधी के 13 करोड़ वोट चोरी होने के आरोप पर पात्रा ने कहा कि SIR में नाम हटाने की प्रक्रिया चार श्रेणियों के आधार पर की जा रही है। इनमें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि करीब तीन करोड़ मतदाता अनुपस्थित श्रेणी में हैं। हालांकि, फॉर्म-6 के माध्यम से नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी है, जिससे यह संख्या घट रही है। करीब छह करोड़ मतदाता शिफ्टेड श्रेणी में हैं। इनके भी फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने का विकल्प है।

उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की जांच में करीब 2.80 करोड़ लोगों को मृत पाया गया है, जबकि लगभग एक करोड़ ऐसे मतदाता हैं जिनके नाम दो स्थानों पर दर्ज थे। पात्रा ने कहा कि इन सभी श्रेणियों के आंकड़ों को जोड़कर वोट चोरी का आरोप लगाना सही नहीं है।

123

फॉर्म-6 में संशोधन के आरोपों को किया खारिज
भाजपा सांसद ने फॉर्म-6 में बदलाव किए जाने के राहुल गांधी के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि फॉर्म-6 में कोई संशोधन नहीं किया गया है, बल्कि इसके साथ केवल एक डिक्लेरेशन फॉर्म जोड़ा गया है। इसके जरिए मतदाता से निर्धारित जानकारियां और घोषणा मांगी जा रही हैं।

56 चुनाव हारने का किया जिक्र
संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2014 से 2025 तक कांग्रेस 56 चुनाव हार चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चुनावी हार का कारण SIR नहीं, बल्कि उसके अपने राजनीतिक फैसले और कामकाज हैं। उन्होंने ओडिशा का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस वहां 26 वर्षों से सत्ता से बाहर है। फरवरी 2025 में ज्ञानेश कुमार के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) बनने का भी उन्होंने उल्लेख किया।

रामलीला मैदान की रैली पर भी साधा निशाना
दिल्ली के रामलीला मैदान में एक दिन पहले हुई विपक्षी गठबंधन की रैली पर टिप्पणी करते हुए पात्रा ने दावा किया कि मैदान का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा खाली था। उन्होंने रैली में भीड़ को लेकर विपक्ष के दावों पर सवाल उठाए। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाषण पर उन्होंने गाना गाकर व्यंग्यात्मक जवाब दिया।

घुसपैठियों को लेकर भी दिया बयान
संबित पात्रा ने कहा कि घुसपैठिये हिंदुस्तान में वोट नहीं दे सकते हैं। मतदाता बनने का अधिकार भारतीय नागरिकों को है। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को दुरुस्त करना है और इसमें मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित तथा दोहरी प्रविष्टि वाले नामों की जांच की जा रही है।

BK Pathak
BK Pathak

21548 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story