राहुल गांधी से माफी और इस्तीफे की मांग, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

123
WhatsApp Channel Join Now

महिला कांस्टेबल से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में सड़क पर उतरीं महिला नेत्रियां, हाथों में पोस्टर लेकर की नारेबाजी

वाराणसी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरीं महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के विरोध में पोस्टर लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान महिला कांस्टेबल के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने पुरजोर तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान महिला नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। उन्होंने कथित घटना की निंदा करते हुए राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही कुछ महिला नेताओं ने उनके सांसद पद से इस्तीफे की भी मांग उठाई।

123

कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर: सुनीता सिंह
भाजपा महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि महिला सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस का रवैया विरोधाभासी है। उन्होंने जेएनयू के एक प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद के खिलाफ छात्राओं के उत्पीड़न के आरोपों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि जांच में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें बर्खास्त किया गया था। सुनीता सिंह ने सवाल उठाया कि ऐसे मामलों में कांग्रेस नेताओं की ओर से बयान क्यों नहीं आया।

उन्होंने प्रियंका गांधी के नारे ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का उल्लेख करते हुए कहा कि जब बेटियों के सम्मान का सवाल आता है, तब कांग्रेस नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठते हैं। उनके अनुसार, कांग्रेस की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। सुनीता सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन के दौरान राहुल गांधी ने महिला कांस्टेबल को धक्का दिया। उन्होंने इसे नारी शक्ति, संविधान और कानून के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग दोहराई।

BK Pathak
BK Pathak

21098 Articles

Veerkeshwar Pathak Journalist Veerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story