सुसुवाही में मना भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सुसुवाही वार्ड नंबर 39 स्थित पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और सफाई कर्मी शामिल हुए।

123

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम स्थल पर नरेंद्र मोदी का भी बड़ा चित्र लगाया गया था, जिसके सामने उपस्थित लोगों ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्थन व्यक्त किया।

कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें शक्ति केंद्र संयोजक सुनील गुप्ता, अभय विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष बांकेलाल, पंचम, अरुण, कन्हैया, शैलेश, पिंटू, एम. लाल, सोनू, अरविंद, संदीप, बबलू, भानू, शंकर रीना, सावन और लक्ष्मी समेत अन्य की उपस्थिति रही।

Share this story