काशी से वडनगर तक बाइक यात्रा, सेवा संकल्प अभियान में गूंजेगा मोदी के 25 साल का संदेश

WhatsApp Channel Join Now

17 सितंबर को काशी विश्वनाथ में 10 नदियों के जल से जलाभिषेक के बाद रवाना होगी यात्रा

16 जिलों के 31 हजार से अधिक बूथों तक पहुंचेंगे 13 कार्यक्रम

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान का प्रमुख आकर्षण काशी से गुजरात के वडनगर तक प्रस्तावित बाइक यात्रा होगी। 17 सितंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में 10 नदियों के जल से जलाभिषेक के बाद यात्रा रवाना होगी और सात अक्टूबर को वडनगर में इसका समापन होगा।

रोहनिया स्थित भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय में हुई बैठक में क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 16 जिलों, 71 विधानसभा क्षेत्रों, 337 मंडलों और 31,168 बूथों तक कार्यक्रम पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही युवा मोर्चा के क्षेत्र प्रभारी से बाइक यात्रा की तैयारियों का फीडबैक लिया।

अभियान में ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सपनों का भारत’, ग्राम चौपाल, सीधा संवाद, सेवा ज्योति यात्रा और ‘जनसेवा महाकुंभ’ समेत 13 प्रमुख कार्यक्रम होंगे। स्कूलों में विकसित भारत विषय पर गतिविधियां और भाषण प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।

अशोक चौरसिया ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा क्षेत्र प्रवक्ता नवरतन राठी ने बताया कि विभिन्न जिलों में कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई है। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अनूप जायसवाल ने किया।

13 कार्यक्रमों के जरिए सेवा और सुशासन का संदेश अशोक चौरसिया ने बताया कि एक महीने के अभियान में 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र एवं घर-घर से राष्ट्र तक’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ और ‘जनसेवा महाकुंभ’ प्रमुख हैं।

बैठक में क्षेत्र उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, अमित राय, विपिन सिंह, राकेश शर्मा, क्षेत्र मंत्री जगदीश त्रिपाठी, प्रवीण सिंह गौतम, सतीश पांडेय, देवेंद्र मौर्या, उत्तम ओझा, अनिल गुप्ता,अखंड सिंह,संतोष सोलापुरकर, शैलेन्द्र मिश्रा, सोनू पंडित समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this story