वाराणसी में पुलिस को बड़ी सफलता: 54 किलो अवैध गांजा के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार
Updated: May 20, 2026, 18:50 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी। लोहता पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में अवैध गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने सरमपुर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक मालवाहक ट्रक से करीब 54.160 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि ट्रक की तलाशी में गांजा मिलने के बाद चालक वकील बिंद निवासी रोहतास, बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दूसरे राज्य से गांजा लाकर स्थानीय बाजारों में बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने ट्रक और नकदी को भी कब्जे में लिया है।
डीसीपी के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। बरामद गांजा और वाहन के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

