मोदी के नामांकन से पहले सपा को बड़ा झटका, पूर्व पार्षद समेत कई पदाधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन, ‘कलुआ चैट’ का लगाया आरोप

varanasi news
WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी। नरेंद्र मोदी के नामांकन से पहले वाराणसी में समजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। चुनाव व नामांकन के बीच समाजवादी पार्टी समर्थित कई पूर्व पार्षदों और पदाधिकारियों ने सपा का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। 

महमूरगंज स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद और सपा में विभिन्न पदों पर रहने वाले महेंद्र सिंह शक्ति ,विजय जायसवाल पूर्व पार्षद राजा बाजार, विजयलक्ष्मी जैसल पूर्व पार्षद के साथ हुकूलगंज वार्ड के वर्तमान वार्ड अध्यक्ष पूर्व वार्ड अध्यक्ष संपूर्ण कमेटी एवं सैकड़ो साथियों ने समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। योगी सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, सुरेंद्रनाथ सिंह ओढ़े, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की उपस्थिति में सभी को सदस्यता दिलाया गया। 

varanasi news

सपा छोड़ भाजपा में आने पर महेंद्र सिंह शक्ति ने बताया कि वर्तमान समय में समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कांग्रेस के आगे घुटने टेक दिए हैं, जबकि डॉ० राम मनोहर लोहिया का सपना था कि पूरे भारत को कांग्रेस मुक्त करना। समाजवादी चिंतक डॉ० राम मनोहर लोहिया के सपने को अखिलेश यादव ने तोड़ने का काम किया है। समाजवादी पार्टी के नेताओं में कलुआ चैट कर राजनीति करने की आदत बन गई है। ऐसे में मेरे जैसे व्यक्ति का उस दल में रहने का कोई मकसद नहीं बनता है।
 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story