विकास कार्यों के आधार पर जनता से मांगे वोट - भूपेंद्र सिंह चौधरी

WhatsApp Channel Join Now

निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत का किया दावा 

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि लोकसभा के लगभग एक वर्ष पूर्व होने वाला यह निकाय चुनाव हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा सभी चुनावों को गंभीरता से लेती है और विजय के लक्ष्य के साथ अपने चुनावी प्रबंधन करती है।
उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने  गुरूवार को रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में दो अलग-अलग बैठकों में कही। इस बैठक में वाराणसी कमिश्नरी के तहत वाराणसी जिला, महानगर, जौनपुर, मछली शहर, गाजीपुर, चंदौली जिले के लोकसभा, राज्यसभा सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, ज़िला प्रभारी क्षेत्र एवं जिले के पदाधिकारी  मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, पालक एवं चुनाव संचालन समिति के सदस्य रहे। 

bjp

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। हर तीन वर्ष पर संगठन का चुनाव होता है। योग्य, कर्मठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं का चयन करके उन्हें बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक का दायित्व सौंपा जाता है ।  जब कि समाजवादी पार्टी मुलायम, अखिलेश, कांग्रेस राहुल, प्रियंका और बसपा मायावती से आगे नहीं बढ़ पाई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव विकास के एजेंडे पर लड़ रही है। पूर्व की सरकारों ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उत्तर प्रदेश देश को सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि मोदी-योगी सरकार के रिपोर्ट कार्ड के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से निकाय चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने की अपील करें।

उन्होंने कहाकि 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता के सहयोग से पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। प्रधानमंत्री के प्रति लोगों का विश्वास और भाजपा कार्यकर्ताओं का बूथ प्रबंधन एवं नियोजन वोट प्रतिशत बढ़ने का कारण रहा। मजबूत प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण 2017, 2019 और 2022 के साथ ही उपचुनाव एवं पंचायत चुनावों में हमें भारी सफलता हासिल हुई है। मुझे यह जानकर खुशी हुई है कि यहां जनसंघ काल के वरिष्ठ व अनुभवी कार्यकर्ताओं को एक-एक वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उनके अनुभव का लाभ इस चुनाव में मिलेगा। प्रत्येक चुनाव में पुराने लोगों के अनुभव का लाभ हमें मिलता रहता है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के बीच जाकर संवाद करें और पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करें। इसी तरह पार्टी के विभिन्न मोर्चे बैठकें कर पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करें। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हमें 51 प्रतिशत वोट मिले थे। अगर हमने पुराना प्रदर्शन दोहरा दिया तो नगर निगम चुनाव भी जीतेंगे और लोकसभा की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे। मोदी-योगी सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई आधुनिक नगरों के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ती रहेगी। इसलिए नगरों के विकास के लिए भाजपा की विजय जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदान पूरा होने तक एक-एक कार्यकर्ता को परिश्रम के साथ जुटना है और नगर निकाय में कमल खिलाना है ।
प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि पार्टी के लिए निकाय चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें बड़ी जीत हासिल करने के लिए प्रत्येक दिन का रोडमैप बनाकर कार्य करना होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि लगातार पांच बार से वाराणसी नगर निगम में भाजपा का महापौर बन रहा है। इस बार भी हमारे मजबूत प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम रिकार्ड मतों से महापौर और पार्षद जीत कर आएंगे।

bjp

प्रथम बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने व धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने किया। जबकि द्वितीय बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने व स्वागत जगदीश त्रिपाठी ने किया। बैठक में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, मंत्री अनिल राजभर, गिरिश यादव, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, सांसद बीपी सरोज, सीमा द्विवेदी, दर्शना सिंह, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी , प्रदेश मंत्री मीना चौबे,  विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अवधेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, मृदुला जायसवाल, विधायक रमेश जायसवाल, कैलाश खरवार, सुशील सिंह, विशाल सिंह चंचल, रमेश मिश्रा, शिवनाथ यादव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, शतरुद प्रकाश, केदार सिंह, सुधीर मिश्रा, राकेश शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, श्रीप्रकाश शुक्ला, देवेंद्र प्रताप सिंह,  नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम आदि रहे।
 

Share this story