3100 दीपों की रोशनी से जगमगाया बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, एबीवीपी ने स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में बुधवार की शाम भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 3100 दीप प्रज्वलित कर राष्ट्र, समाज और छात्र शक्ति के प्रति परिषद की प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। दीपों की मनमोहक आभा से मंदिर परिसर जगमगा उठा और पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना का भाव दिखाई दिया।

123

दीपोत्सव के साथ आयोजित संगोष्ठी में परिषद की 78 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, छात्र हितों के लिए किए गए कार्यों तथा राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने परिषद की विचारधारा, सामाजिक दायित्वों और युवा शक्ति के महत्व पर अपने विचार रखे।

123

मुख्य वक्ता एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, काशी प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. राम शंकर उरांव ने कहा कि एबीवीपी केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का सशक्त आंदोलन है। उन्होंने कहा कि परिषद ने अपने 78 वर्षों के इतिहास में छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करने का कार्य किया है। संगठन ने सदैव छात्र हितों की रक्षा, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है।

123

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के डॉ. धीरेंद्र राय ने कहा कि परिषद ने शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। आज एबीवीपी देशभर के युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने वाला प्रेरणादायी संगठन बन चुका है।

123

एबीवीपी बीएचयू इकाई के अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि परिषद "राष्ट्र प्रथम और छात्र हित सर्वोपरि" के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि 3100 दीपों का प्रकाश विद्यार्थियों में राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है।

123

इकाई मंत्री अनुराग तिवारी ने कहा कि परिषद का 78वां स्थापना दिवस प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए आत्ममंथन और नए संकल्प का अवसर है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है।

123
विभाग छात्रा प्रमुख दीपिका दास ने कहा कि एबीवीपी ने छात्राओं के नेतृत्व विकास, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को हमेशा प्राथमिकता दी है। उनके अनुसार यह दीपोत्सव सकारात्मक ऊर्जा, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने वाला प्रेरक आयोजन रहा।

123

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शोधार्थी, शिक्षक एवं परिषद के कार्यकर्ता शामिल हुए। दीपों की उजास और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण ने स्थापना दिवस की पूर्व संध्या को यादगार बना दिया।

123

Share this story