भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने काशी में मनाया जन्मदिन, अपना घर आश्रम में काटा केक, कहा-जिनका कोई नहीं उनका मिला आशीर्वाद

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी। भोजपुरी के जाने-माने स्टार खेसारी लाल यादव का आज 38 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम में मना। खेसारी लाल यादव अपने एक्टिंग और गायिकी के लिए जाने जाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग ना केवल फैंस के बीच है बल्कि भोजपुरी के कई एक्टर्स भी हैं, जो उन्हें काफी पसंद करते हैं। 

khesari lal yadav in kashi
जिनका कोई नहीं उनके साथ जन्मदिन मनाने में खुशी मिली 

खेसारी लला यादव ने अपना घर आश्रम में अपना जन्मदिन मनाते हुए कहा कि जिनका कोई नहीं उनका होना चाहिए। जिनका सबकुछ है उनका बनकर क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि जब मैं यहां तक पहुंचा तो मेरा कोई मदद नहीं किया था। मुझे लोगों को प्यार मिल रहा मेरे मन में सेवा भाव हमेशा रहता है। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि परिवार के साथ ही मनाए कुछ ऐसे लोगों के साथ मनाइए जिनका कोई नहीं है उनका होकर उनके साथ जन्मदिन मनाकर काफी खुशी होती है।

khesari lal yadav in kashi

khesari lal yadav in kashi

khesari lal yadav in kashi
 

Share this story