भोजपुरी गायक रितेश पांडेय से 10 लाख की रंगदारी मांगी, जान से मारने की धमकी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडेय से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को फोन कर उनसे रकम देने की मांग की गई। आरोप है कि रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है। 

फोन कर मांगी रंगदारी, धमकी से परिवार सहमा
रितेश पांडेय को फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद परिवार के लोग सहम गए। पीड़ित पक्ष ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर भी सौंपा।

सर्विलांस की मदद से आरोपितों की तलाश
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपितों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की टीम सर्विलांस की मदद से फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
कार्यवाहक थाना प्रभारी अनुज शुक्ला ने बताया कि रितेश पांडेय की ओर से मिली जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस मोबाइल नंबर की पड़ताल कर रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share this story