भेलूपुर : शादी से लौटने के बाद लकड़ी के कारीगर ने पत्नी के दुपट्टे से लगा ली फांसी, मचा कोहराम 

fansi
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के कश्मीरीगंज खोजवां मोहल्ले में लकड़ी के कुशल कारीगर चंदन कुमार उर्फ चांद (32) ने शनिवार की रात अपने कमरे में पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवारवालों को घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई तो कोहराम मच गया। चंदन ने फांसी घर के पिछले हिस्से में कारखाने में लगे लोहे के एंगल से लगाई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक घर पर ही लकड़ी का खिलौना बनाता था। 

kasmiriganj

जानकारी के अनुसार चंदन कश्मीरीगंज के उमाशंकर का बेटा है। उसके घर लकड़ी के खिलौने आदि बनाने का पुश्तैनी कारोबार होता है। उसकी पत्नी सुनीता अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मायके गई थी। उसकी बहन की रविवार को बरात आने वाली थी। मृतक की मां कलावती देवी ने बताया कि उनकी ननंद के बेटे की शादी में शामिल होकर शनिवार की देर रात चंदन घर लौटा था। सुबह काफी देर तक सो कर नहीं उठने पर चंदन को जगाने के लिए मां कलावती ने भाभी संजू को भेजा।

khojwa

भाभी संजू जाकर कमरे का दरवाजा पीटने लगी लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नही हुई। जब भाभी ने बगल की खिड़की से देखतो तो चंदन की लाश दुपट्टे के फंदे के सहारे लटक रही थी। यह देख भाभी की चीख निकल गई। उसके शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोग जुटे। इसके बाद तो घर में कोहराम मच गया। उधर, पत्नी को पति के मौत की सूचना मिली तो वहां शादी की खुशी मातम में बदल गई। चंदन दो भाइयों में छोटा था। उसकी एक 4 साल की बेटी गुनगुन है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया गया। 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story