पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के लिए काशी में मां गंगा से प्रार्थना, बंगाली महिलाओं ने किया दुग्धाभिषेक और आरती

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर काशी में बंगाली महिलाओं ने मां गंगा से प्रार्थना की। महिलाओं ने मां गंगा का दूधाभिषेक और भव्य आरती कर बीजेपी की जीत की कामना की।

इस दौरान दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से गंगा आरती उतारी और शंखनाद कर अपने संकल्प को व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था और राजनीतिक भावनाओं का संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में शामिल रीना पात्रों ने बताया कि सभी महिलाओं ने मां गंगा से प्रार्थना की है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत हो और राज्य को वर्तमान सरकार से मुक्ति मिले। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी लंबे समय से सत्ता में हैं और अब परिवर्तन का समय आ गया है।

महिलाओं ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि बंगाल के भविष्य को लेकर उनकी भावना का भी प्रदर्शन है। गंगा तट पर हुए इस आयोजन ने स्थानीय लोगों का भी ध्यान आकर्षित किया।

Share this story