आज बंद रहेंगे बैंक, कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, वाराणसी में 400 शाखाओं के करीब 3000 कर्मी होंगे शामिल

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रमुख मांगों के समर्थन में देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी शुक्रवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रस्तावित हड़ताल को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन ने भी पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। बैंक कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते शुक्रवार को बैंकिंग सेवाओं के प्रभावित होने की संभावना है।

प्रदेश सह संयोजक संजय शर्मा ने बताया कि वाराणसी की करीब 400 बैंक शाखाओं में कार्यरत लगभग 3000 कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबित मांगों को लेकर संगठनों की ओर से लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है। मांगों के समाधान के लिए कई स्तरों पर वार्ता और प्रयास किए गए, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बाद राष्ट्रव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया है।

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग
हड़ताल की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन कार्य दिवस लागू करना शामिल है। बैंक कर्मचारी लंबे समय से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू किए जाने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इससे कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही उन्हें साप्ताहिक अवकाश का लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने और कर्मचारियों व अधिकारियों को इससे संबंधित उचित लाभ देने की मांग भी उठाई जा रही है।

पेंशन संबंधी मामलों के समाधान पर जोर
पेंशन से जुड़े लंबित मामलों का स्थायी समाधान भी हड़ताल के प्रमुख मुद्दों में शामिल है। यूनियन नेताओं का कहना है कि पेंशन से संबंधित विभिन्न समस्याओं का स्थायी समाधान जरूरी है, जिससे कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सके। एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के उप महासचिव मनोज सिंह ने बताया कि यूनियन पदाधिकारियों ने बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों से एकजुट होकर हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है। वाराणसी में भी संगठन की ओर से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई है।

BK Pathak
BK Pathak

21174 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story