भारत मंडपम में बनारस का लहराया परचम, उप राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए बनारस के बेटे पूर्व IAS अतुल चतुर्वेदी, मिला लाइफ टाइम एक्सीलेंस अवॉर्ड

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित भव्य समारोह में बनारस के बेटे अतुल चतुर्वेदी को लाइफ टाइम एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया। इस उपलब्धि से बनारसवासियों में हर्ष और गर्व का माहौल है।

सिविल सेवा में दीं उत्कृष्ट सेवाएं
अतुल चतुर्वेदी 1986 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे एनसीएलटी पैनल में जज के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपनी कार्यशैली, ईमानदारी और समर्पण के कारण वे प्रशासनिक जगत में एक सम्मानित नाम रहे हैं।

a

बनारस से अटूट जुड़ाव
बनारस में जन्म लेकर यहीं से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले अतुल चतुर्वेदी का अपनी मातृभूमि से विशेष लगाव रहा है। विभिन्न स्थानों पर तैनाती के बावजूद उनका बनारस से जुड़ाव हमेशा बना रहा। वे अपनी सफलता का श्रेय काशी की पवित्र धरती और यहां के लोगों के आशीर्वाद को देते रहे हैं। उनकी सरलता और सहज स्वभाव के कारण आज भी बनारस के लोग उनसे गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं।

a

ईमानदारी और सत्य के मार्ग पर अडिग
अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद अतुल चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी और लगन को ही लक्ष्य बनाया। उन्होंने कहा कि बनारस की पवित्र भूमि का आशीर्वाद और लोगों की दुआओं ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया और सत्य के मार्ग पर अडिग रखा।

j

इस सम्मान से न केवल अतुल चतुर्वेदी बल्कि समूचे बनारस का गौरव बढ़ा है। काशीवासियों ने अपने शहर के इस गौरवशाली पुत्र को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।

Share this story