बागबान महिला संगठन ने की महादेव की भव्य आरती, किया सिंदूर अर्पण, सैनिकों की दीर्घायु और सफलता की कामना 

नले
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। देश की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना के सम्मान और सफलता की कामना को लेकर "बागबान" महिला संगठन द्वारा भव्य महाआरती व सिंदूर अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भगवान शिव को समर्पित था, जिसमें ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के उपरांत सीमा पर डटी भारतीय सेना के लिए कुशलता, विजय और दीर्घायु की प्रार्थना की गई।

वाराणसी स्थित सिंधी महिला संगठन "बागबान" की महिलाओं ने एकजुट होकर भगवान शिव की विशेष महाआरती उतारी। वहीं सिंदूर अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने कहा कि जिस प्रकार हमारी सेना सीमाओं पर डटकर देश की रक्षा कर रही है, ठीक उसी तरह हम महिलाएं उनके साहस, समर्पण और बलिदान के लिए कृतज्ञ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिंदूर न केवल सुहाग का प्रतीक है, बल्कि भारतीय बहनों की आस्था और सेना के प्रति विश्वास का प्रतीक भी है।

इस अवसर पर शरबत और प्रसाद का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की अध्यक्ष पूजा लखमानी ने किया, जबकि संचालन सचिव वर्षा बढ़ानी और कोषाध्यक्ष अमीषा रुपानी ने किया। कार्यक्रम की संयोजक मधु डोडवानी और पायल राजवानी रहीं। इस आयोजन में प्रमुख रूप से वर्षा लालवानी, हर्षा केशवानी, श्वेता चांगरानी, संजना रुपानी, संगीता बढ़ानी, कीर्ति बिजलानी, नेहा गंगवानी, मधु विशनानी, निधि लालवानी, नीलम वासवानी, सीमा लखमानी और दिशा पेशवानी आदि महिलाएं शामिल हुईं।

Share this story