सेवा संकल्प अभियान के समापन पर काशी विश्वनाथ की विशेष आराधना, 500 बाइकर्स और 51 महिलाओं ने 10 पवित्र नदियों के जल से किया अभिषेक, मंत्रियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत 

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को काशी में भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान 500 बाइकर्स और 51 महिलाओं ने 10 पवित्र नदियों के जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। आयोजन के तहत मैदागिन से श्री काशी विश्वनाथ धाम तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

123

शोभायात्रा में 51 महिलाएं सिर पर कलश लेकर आगे-आगे चल रही थीं। इन कलशों में 10 पवित्र नदियों का जल रखा गया था। उनके पीछे बाइकर्स और अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। धार्मिक जयघोष के बीच मैदागिन से निकली शोभायात्रा काशी विश्वनाथ धाम पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

123

पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने पर मंत्री दयाशंकर मिश्र, मंत्री रविंद्र जायसवाल और हंसराज विश्वकर्मा ने बाइकर्स और महिलाओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। स्वागत के दौरान पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का पूजन किया गया और पवित्र नदियों के जल से जलाभिषेक किया गया।

123

राष्ट्रसेवा को समर्पित आयोजन
आयोजकों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। इसे प्रधानमंत्री की दीर्घ सार्वजनिक जीवन यात्रा और राष्ट्रसेवा को समर्पित बताया गया। आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह का संगम देखने को मिला। बाइकर्स और महिलाओं की शोभायात्रा ने काशी के धार्मिक वातावरण को और भव्य बना दिया।

123

123

123

123

123

123

123

123

Share this story