नामावली की गड़बड़ियों से अटकेगा आवेदन, 15 अक्टूबर तक सुधार का मौका

123
WhatsApp Channel Join Now

बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियों के बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद सख्त, जिलों के डीआईओएस को दिए निर्देश

वाराणसी। बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियों के बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों की अग्रिम पंजीकरण और परीक्षा आवेदन प्रक्रिया में आ रही विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों के नाम, फोटो, शुल्क और अभिलेखों से जुड़ी गलतियों के कारण आवेदन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसे देखते हुए विद्यालयों को 15 अक्टूबर तक नामावली में सुधार करने का अवसर दिया गया है।

परिषद की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, सभी विद्यालयों को विद्यार्थियों के विवरण का मिलान कर आवश्यक संशोधन निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करना होगा। इस संबंध में वाराणसी समेत प्रदेश के 15 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को निर्देश जारी किए गए हैं। परिषद ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

नाम, फोटो और शुल्क की गलतियां दूर करने पर जोर
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के अनुसार, शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण और परीक्षा आवेदन को पूरी तरह से त्रुटिरहित बनाना जरूरी है। इसके लिए विद्यालयों को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध विद्यार्थियों के विवरण की जांच करनी होगी। नामावली में नाम, फोटो, शुल्क और अन्य अभिलेखों से संबंधित गलतियों को समय रहते ठीक करना होगा।

नामावली डाउनलोड नहीं होने की भी शिकायतें
विभिन्न जिलों से विद्यार्थियों की नामावली जनरेट और डाउनलोड नहीं होने की शिकायतें भी मिली हैं। इसके अलावा शुल्क जमा करने, विद्यालयों में विद्यार्थियों की पंजीकृत संख्या और उपलब्ध अभिलेखों से संबंधित विसंगतियां सामने आई हैं। कहीं-कहीं एक से अधिक विद्यालयों में पंजीकरण होने और आवश्यक अभिलेखों की जानकारी अधूरी रहने की समस्या भी बताई गई है।

समय सीमा के भीतर पूरी करनी होगी प्रक्रिया
परिषद ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे विद्यार्थियों के विवरण की सावधानीपूर्वक जांच कर सभी त्रुटियों का निस्तारण सुनिश्चित करें। 15 अक्टूबर तक सुधार का अवसर मिलने के बाद विद्यालयों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी, ताकि बोर्ड परीक्षा 2027 के आवेदन में किसी विद्यार्थी का फार्म गलत जानकारी या तकनीकी समस्या के कारण न अटके।

BK Pathak
BK Pathak

21116 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story