हाथ में संविधान लिए श्रीकृष्ण की मुद्रा में अखिलेश, सपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर सपाइयों ने लांच किया पोस्टर, दुग्धाभिषेक कर दीर्घायु होने की कामना की

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा राजनीतिक पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में अखिलेश यादव को भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में दर्शाया गया है। उनके हाथ में भारतीय संविधान दिखाया गया है, जबकि पोस्टर के माध्यम से उन्हें सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों की आवाज के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। 

123

जन्मदिन के मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन का आयोजन कर अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सत्ता में वापसी की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

123

इस दौरान सपा नेता अजय फौजी ने कहा कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष कर धर्म की स्थापना की थी। उसी प्रकार आज के दौर में अखिलेश यादव जनता के अधिकारों, संविधान की रक्षा और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टर का उद्देश्य किसी धार्मिक भावना को आहत करना नहीं, बल्कि अखिलेश यादव के नेतृत्व और उनके संघर्ष को प्रतीकात्मक रूप में प्रस्तुत करना है।

Share this story