पीएम के खिलाफ अजय राय की टिप्पणी से आक्रोश, बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा दिए गए बयान के बाद वाराणसी की राजनीति गरमा गई है। बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अजय राय का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया तथा कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में शामिल बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री केवल देश के प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि काशी के सांसद भी हैं। उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी को कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता लगातार राजनीतिक मर्यादाओं को तोड़ने का काम कर रहे हैं और जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

123

बीजेपी युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि अजय राय का बयान दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक हताशा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि काशी की जनता प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों और उनकी लोकप्रियता को भलीभांति जानती है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से जनता पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है।

Share this story