अजय राय ने कहा- यशोदाबेन को साथ में बाबा विश्वनाथ का दर्शन कराएं मोदी, तब मानूं करते हैं नारी का सम्मान, पूर्व कलेक्टर एवं कमिश्नर कौशल राज शर्मा पर भी साधा निशाना

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्नी संग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वाराणसी के सांसद और पीएम नरेंद्र मोदी पर नारी शक्ति के मुद्दे को लेकर बड़ा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वे सच में महिलाओं का सम्मान करते हैं, तो अपने वाराणसी दौरे पर अपनी पत्नी यशोदा बेन को साथ लाकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन कराएं। वहीं उन्होंने वाराणसी के पूर्व कलेक्टर और कमिश्नर कौशल राज शर्मा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी को जीतवाने का ईनाम उन्हें दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर का सचिव बनाकर दिया गया है।

नारी सम्मान पर सीधा सवाल
अजय राय ने कहा कि भाजपा नारी शक्ति के सम्मान की बात तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर यह सिर्फ दिखावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि प्रधानमंत्री अपनी पत्नी को सार्वजनिक रूप से साथ नहीं लाते हैं, तो यह महिलाओं के सम्मान के दावे को कमजोर करता है।

ं

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया बड़ा मुद्दा
इस दौरान अजय राय ने अपनी पत्नी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और प्रधानमंत्री की पत्नी की तस्वीर का भी जिक्र किया। उन्होंने इसे नारी सम्मान के प्रतीक के रूप में पेश करते हुए भाजपा की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

महिला आरक्षण बिल पर भी साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में पास हो चुका है, लेकिन भाजपा इसे लागू करने के बजाय सीटों की संख्या बढ़ाने की बात कर रही है। उनके अनुसार, इससे स्पष्ट होता है कि सरकार नारी शक्ति के नाम पर देश को गुमराह कर रही है।

ं

राजनीतिक बयानबाजी तेज
अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा नारी शक्ति अभिनंदन के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कांग्रेस इस मुद्दे को और जोर-शोर से उठाएगी।

देखें वीडियो 

Share this story