वाराणसी के आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, नमो घाट पर एयर शो का ग्रैंड रिहर्सल
राफेल, सुखोई और तेज विमानों की गर्जना से गूंजा आसमान, सारंग और एमआई-17 हेलिकॉप्टरों ने भी दिखाया कौशल
वाराणसी। काशी के आसमान में बुधवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम की झलक देखने को मिली। नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो के ग्रैंड रिहर्सल के दौरान राफेल, सुखोई और तेज विमानों की गर्जना से पूरा इलाका गूंज उठा। आसमान में तेजी से करतब दिखाते विमानों को देखकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। सारंग टीम और एमआई-17 हेलिकॉप्टरों ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

एयर शो की फुल रिहर्सल के दौरान विमानों की तेज आवाज सुनकर लोग घरों की छतों और खुले स्थानों पर पहुंच गए। कई लोग अपने मोबाइल फोन से विमानों और हेलिकॉप्टरों की तस्वीरें तथा वीडियो बनाते नजर आए। आसमान में विमानों की कलाबाजियों और हेलिकॉप्टरों के प्रदर्शन ने लोगों को रोमांचित कर दिया। शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने घरों से बाहर निकलकर इस नजारे को देखा।

22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो से पहले की गई इस रिहर्सल के जरिए आयोजन की तैयारियों को भी परखा गया। काशी में होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्सुकता है। भारतीय वायुसेना के विमानों का प्रदर्शन काशीवासियों के लिए रोमांच और गौरव का यादगार अनुभव बनने जा रहा है।
तस्वीरें ....












