वाराणसी में एयरफोर्स का एयर शो कराने की तैयारी, नमो घाट पर उतरे वायुसेना के हेलिकॉप्टर

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जिले में वायुसेना का एयर शो कराने की तैयारी है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वायुसेना के हेलिकॉप्टर नमो घाट पर उतर रहे हैं। हालांकि आयोजन के लिए अभी स्थान और दिन निश्चित होना शेष है। 

हर साल 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस मनाया जाता है। इस बार 8 अक्टूबर को ही एयर शो कराने पर मंथन चल रहा है। इसको लेकर वायु सेना और सीआईएसएफ अधिकारियों ने बैठक कर शो के बाबत चर्चा की। एयरफोर्स अधिकारियों ने भी नमो घाट का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौजूद रही। वायु सेना का हेलिकॉप्टर घाट पर बने हेलिपैड के ऊपर चक्कर लगाते हुए अस्सी घाट तक निरीक्षण किया। उसके बाद रवाना हो गया।

Share this story