पीएम मोदी के दौरे से पहले वाराणसी में महिला शक्ति का प्रदर्शन, स्कूटी रैली में दिखी एकता

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 अप्रैल के प्रस्तावित दौरे से पहले शहर में महिला शक्ति का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। महिला आरक्षण संशोधन बिल के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से स्कूटी रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। खास बात यह रही कि इस रैली में मुस्लिम महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली।

ं

सिगरा से निकली स्कूटी रैली
वाराणसी के सिगरा स्थित शहीद उद्यान से इस स्कूटी रैली की शुरुआत हुई। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया और महिला आरक्षण संशोधन बिल के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सराहना भी की गई।

ं

मुस्लिम महिलाओं की अहम भागीदारी
इस रैली में मुस्लिम महिलाओं की बड़ी उपस्थिति ने खास संदेश दिया। उन्होंने भी महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हुए कहा कि यह महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि महिला हित के मुद्दों पर राजनीति की जा रही है।

ं

महिलाओं ने क्या कहा
रैली में शामिल महिलाओं का कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए संसद में महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए, लेकिन विपक्ष ने इसे रोकने की कोशिश की। ऐसे में अब देश की महिलाएं खुलकर प्रधानमंत्री के समर्थन में सामने आ रही हैं।

ं

28 अप्रैल को महिलाओं को समर्पित जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। इस दौरान बरेका मैदान में आयोजित जनसभा पूरी तरह महिलाओं को समर्पित होगी। इस सभा में लगभग 50 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभावना है, जहां नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रधानमंत्री विभिन्न वर्गों की महिलाओं को संबोधित करेंगे।

ं

देखें वीडियो 

Share this story