अग्निवीर भर्ती : वाराणसी और आसपास के युवा अब 10 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
वाराणसी। अग्निवीर सेना भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 10 अप्रैल कर दिया गया है।
पहले 1 अप्रैल थी अंतिम तारीख
सेना भर्ती प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में युवा आवेदन कर रहे हैं। इसी बीच कई अभ्यर्थियों द्वारा समय बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इसको ध्यान में रखते हुए भर्ती कार्यालय ने अंतिम तिथि आगे बढ़ाने का फैसला लिया।
एआरओ वाराणसी ने जारी किया निर्देश
सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) वाराणसी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिन युवाओं ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे इस अतिरिक्त समय का लाभ उठाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
समय का करें सही उपयोग
कर्नल शैलेष ने युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

