विवाद के बाद बच्चों को लेकर पत्नी गई मायके और पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

WhatsApp Channel Join Now

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मानपुर छतेरी की घटना, राजगीर मिस्त्री था रामलखन

वाराणसी। पति से विवाद के बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई और इधर पति ने नवनिर्मित मकान के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मानापुर छतेरी में रविवार हुई। लेकिन परिवार को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

मानापुर छतेरी गांव का 35 वर्षीय रामलखन गोंड राजगीर मिस्त्री था। बताया जाता है कि रविवार को किसी बात को लेकर रामलखन का पत्नी सुमन से विवाद हो गया। विवाद ज्यादा बढ़ गया। इसके बाद विवाद से नाराज पत्नी सुमन गोंड बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसके बाद रामलखन ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। सुबह जब परिजन उठे तो नवनिर्मित घर में फांसी पर लटकता उसका शव देख शोर मचाने लगे। घर में कोहराम मच गया।

देखते की देखते भीड़ लग गई। परिजनों ने उसकी पत्नी और पुलिस को सूचना दी। मिर्जामुराद थाना प्रभारी दीपक कुमार सहयोगियों के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक रामलखन सात भाइयों में तीसरे नम्बर का था। उसके तीन बच्चे शिवम (12), सत्यम (9) व सुंदरम (7) हैं। 
 

Share this story