छठ पूजा के बाद रात में सफाई के लिए उतरी नगर निगम की टीम, 35 अतिरिक्त कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा

WhatsApp Channel Join Now

अस्सी से रविदास घाट तक चला विशेष स्वच्छता अभियान, पूजन सामग्री और कचरा हटाने में जुटे कर्मचारी

नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी के निर्देश पर अधिकारियों ने रातभर की निगरानी

वाराणसी। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ के समापन के बाद गंगा घाटों को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने रात में ही विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते घाटों पर जमा हुए पूजन सामग्री, फल-फूल और अन्य कचरे को हटाने के लिए नगर निगम की टीमें युद्धस्तर पर जुट गईं। अस्सी, रविदास, तुलसी, गंगा महल और रिवा घाट सहित विभिन्न प्रमुख घाटों पर रातभर सफाई अभियान चलाया गया। इसके लिए 35 अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की गई।

123

छठ महापर्व पर काशी के गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचे थे। पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद घाटों पर पूजन सामग्री और अन्य कचरा एकत्र हो गया था। पर्व संपन्न होते ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू कराया। सफाईकर्मियों ने घाटों और आसपास के क्षेत्रों में जमा कचरे को हटाने के साथ आवागमन वाले स्थानों की सफाई की।

अधिकारियों की निगरानी में चला अभियान
नव नियुक्त नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में नगर निगम के अधिकारी भी रातभर सक्रिय रहे। मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक और खाद्य एवं सफाई निरीक्षकों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने घाटों पर सफाई कार्य कराया। अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी करते रहे। कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि घाटों पर जमा पूजन सामग्री और कचरे को तत्काल हटाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।

123

वाराणसी केंद्रीय के अधिकारी अशोक कुमार तिवारी के निर्देश पर भी सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए अभियान को गति दी गई। अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती से विभिन्न घाटों पर एक साथ सफाई कार्य कराया गया।

123

घाटों को जल्द स्वच्छ बनाने की कवायद
छठ पूजा के दौरान अस्सी घाट से लेकर रविदास घाट तक श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी रही। ऐसे में पर्व के बाद घाटों पर स्वच्छता बनाए रखना नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती थी। इसे देखते हुए रात में ही सफाई अभियान शुरू कर दिया गया, ताकि अगले दिन सुबह घाटों पर पहुंचने वाले लोगों को साफ-सुथरा वातावरण मिल सके।

BK Pathak
BK Pathak

21780 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story