बनारस में अधिवक्ताओं का स्नेह मिलन समारोह, गंगा-जमुनी तहजीब की मजबूती का लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर की गंगा-जमुनी तहजीब को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कचहरी स्थित रामाश्रय वाटिका में अधिवक्ताओं द्वारा भव्य “अधिवक्ता स्नेह मिलन समारोह” का आयोजन किया गया। ईद और होली जैसे पर्वों के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों अधिवक्ताओं ने भाग लेकर आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम सायं 3 बजे से 6 बजे तक चला, जिसमें अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान गुलाब की पंखुड़ियां एक-दूसरे पर डालकर तथा फूल भेंट कर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम में बनारस की पारंपरिक ठंडई और सेवई का भी आनंद लिया गया, जिससे सांस्कृतिक समरसता की झलक स्पष्ट दिखाई दी।

123

समारोह के आयोजक और बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रसाद सिंह ने अतिथियों एवं सांस्कृतिक कलाकारों का माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष सिंह, कृपा शंकर राय ‘बबुआ’, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, राधामोहन त्रिपाठी, मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी, शैलेन्द्र राय, रमेश कुमार सिंह, देव प्रकाश श्रीवास्तव, चंद्रमा प्रसाद सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

123

इसके अलावा मनोज कुमार राय, नित्यानंद राय (पूर्व महामंत्री), अजय शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, दीपक राय ‘कान्हा’, मनोज यादव, अभय सिंह ‘मिंटू’, रामाश्रय पटेल, दिलीप मिश्रा, गगन प्रकाश यादव, बीपी सिंह सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन स्वयं राजेश प्रसाद सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शमीम नोमानी ने प्रस्तुत किया।

Share this story