काशी विश्वनाथ धाम से मां विशालाक्षी के लिए समर्पित की गई श्रृंगार सामग्री, नवरात्र के छठवें दिन नवदुर्गा सप्तशती का पाठ, शक्ति और शिव की आराधना कर लोककल्याण की कामना

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। आदिशक्ति मां भगवती की आराधना और बाबा विश्वनाथ के प्रति श्रद्धा के भाव के साथ धाम में विशेष पूजा-पाठ किया गया। इस अवसर पर मां विशालाक्षी के निमित्त श्रृंगार सामग्री बाबा श्री विश्वेश्वर को श्रद्धापूर्वक अवलोकित कराने के बाद प्रेषित की गई। साथ ही मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करते हुए नवदुर्गा सप्तशती का पाठ संपन्न हुआ।

123

धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान मां आदिशक्ति और भगवान शिव की संयुक्त आराधना की गई। इस अवसर पर लोककल्याण, सुख-समृद्धि और श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना की गई। नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इन धार्मिक कार्यक्रमों से धाम का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

123

श्री काशी विश्वनाथ धाम में नवरात्र के दौरान शक्ति की उपासना और शिव आराधना का विशेष महत्व है। मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों की पूजा के साथ श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, शक्ति और शिव का संबंध सृष्टि के संतुलन एवं कल्याण का प्रतीक माना जाता है। नवरात्र का यह पावन पर्व श्रद्धालुओं को भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक साधना का संदेश दे रहा है। धाम में संपन्न अनुष्ठानों के माध्यम से सभी के कल्याण और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की गई।

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21191 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story