पीएम के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, फ्लीट का हुआ रिहर्सल, एसपीजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। एसपीजी ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां में प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए काफिले का रिहर्सल किया गया। वहीं, वायुसेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टरों ने भी टच एंड गो रिहर्सल कर सुरक्षा और लैंडिंग व्यवस्थाओं का परीक्षण किया।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री अरविंद टेक्सटाइल्स फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे। यहां महिला कर्मचारियों से सीधे संवाद करने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इसके बाद वह नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रमों को देखते हुए संबंधित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

123

बाबतपुर से खोचवां तक पहुंचेगा काफिला
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री विशेष विमान से बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंच सकते हैं। यहां से हेलिकॉप्टर के जरिए मिर्जामुराद के खोचवां स्थित हेलीपैड पहुंचने की संभावना है। इसके बाद सड़क मार्ग से अरविंद टेक्सटाइल्स फैक्ट्री जाने का कार्यक्रम है। फैक्ट्री में उद्घाटन और संवाद कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री दोबारा खोचवां लौटकर हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंच सकते हैं। यहां से सड़क मार्ग द्वारा नमो घाट जाने की योजना है।

पांच हेलिपैड तैयार, चप्पे-चप्पे पर निगरानी
खोचवां में पांच हेलिपैड बनाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर जवानों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम स्थलों और आसपास के क्षेत्रों पर विशेष नजर रख रही हैं।

BK Pathak
BK Pathak

21368 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story