सपा सांसद का पुतला दहन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमकर हुई नोकझोक

नले
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। राणा सांगा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पकड़कर थाना कोतवाली लाया गया। इस दौरान पुलिस के साथ जमकर नोकझोक हुई। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। 

नले

सपा सांसद ने मेवाड़ के शासक राणा सांगा के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी करते हुए गद्दार बताया था। इससे कई संगठनों में आक्रोश है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने भी मैदागिन पर सपा सांसद का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इसको लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोक हुई। 

नले

पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाना कोतवाली ले आई। हालांकि सभी का नाम पता नोट करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान सौरभ यादव, आनंद मौर्या, प्रफुल्ल पांडेय, शिवम तिवारी, आशीष तिवारी, विशाल सिंह, अतुल सेठ, प्रियांशु वर्मा, हर्षित तिवारी, अनिकेत सेठ आदि मौजूद रहे।

नले

नले

Share this story

News Hub