आशापुर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने बाइक और स्कूटी में मारी टक्कर, पुल से नीचे गिरने से अधेड़ की मौत, एक घायल

WhatsApp Channel Join Now

 

 

 

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर ओवरब्रिज पर सोमवार की शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार उछलकर ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि पल्सर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 123

स्विफ्ट डिजायर कार (यूपी 65 क्यूटी 1663) ने आशापुर ओवरब्रिज पर पल्सर बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार प्रमोद कुमार (55 वर्ष), पुत्र किशोर, निवासी धौरहरा (थाना चौबेपुर, वाराणसी) अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरे। वहीं, पल्सर सवार संतोष वर्मा, पुत्र सुरेंद्र प्रसाद, निवासी उदयासनपुर (थाना रोहनिया, वाराणसी) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 123

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रमोद को मृत घोषित किया
हादसे की सूचना मिलते ही सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष वर्मा का उपचार चल रहा है।

 123

कार कब्जे में, चालक हिरासत में
दुर्घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल स्विफ्ट डिजायर कार को कब्जे में ले लिया। कार चालक को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

123

BK Pathak
BK Pathak

21949 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story