सराफा व्यापारी से डकैती के मामले में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, STF वाराणसी की टीम ने पकड़ा
वाराणसी। सराफा व्यापारी से डकैती के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त शुमन सिंह को एसटीएफ वाराणसी इकाई ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे लखनऊ के हजरतगंज के चिड़ियाघर के पास से दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से मऊ के गोहना मोहम्मदाबाद अन्नूपुर निवासी हैं। एसटीएफ वाराणसी के डिप्टी एसपी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी पर लंबे समय से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 13 जनवरी 2026 को साथी विशाल के साथ मिलकर सराफा व्यापारी को असलहा सटाकर सोने-चांदी के आभूषण लूट लिया था। घटना में विशाल, शिवम सोनकर और राहुल यादव सहित अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस उसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसके खिलाफ इनाम घोषित किय था।

