वाराणसी में 30 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर को एटीएस ने मुठभेड़ में मार गिराया, साथी की तलाश 

WhatsApp Channel Join Now

रामनगर के लंका मैदान के पास पुलिस और एटीएस की कार्रवाई
 

फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों के सुरक्षा कवच पर लगी गोली
 

झारखंड और एनआईए की ओर से कुल 30 लाख का था इनाम

 

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार भोर पुलिस और उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कथित कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, झारखंड के चतरा निवासी बृजेश पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस तरह उस पर कुल 30 लाख रुपये का पुरस्कार था।

 123

पुलिस के मुताबिक, बृजेश अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ से रामनगर होते हुए मुगलसराय की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और एटीएस की टीम ने लंका मैदान के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस को देखकर बृजेश मोटरसाइकिल से उतर गया और टीम पर फायरिंग करने लगा।

123

जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अस्पताल में मौत
पुलिस के अनुसार, फायरिंग के बाद टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान बृजेश को गोली लग गई। मुठभेड़ में एटीएस के उपाधीक्षक विपिन राय और मुख्य आरक्षी नितेंद्र कृष्ण के सुरक्षा कवच पर भी गोली लगी। दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित बताए गए हैं।

123

गोली लगने के बाद पुलिस टीम बृजेश को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।

123
चतरा के लूटू गांव का निवासी था बृजेश
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता पुत्र पंचू गंझू, निवासी लूटू गांव, थाना लावालौंग, जिला चतरा, झारखंड के रूप में हुई है। वह प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी से जुड़ा था। पुराने सार्वजनिक रिकॉर्ड और एनआईए की जांच से संबंधित दस्तावेजों में भी उसका नाम सामने आने की जानकारी दी गई है।

123

साथी की तलाश, वाराणसी आने की वजह खंगाल रही पुलिस
मुठभेड़ के दौरान बृजेश के साथ मोटरसाइकिल पर एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आसपास के रास्तों और संभावित ठिकानों पर जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि बृजेश वाराणसी क्यों आया था और यहां किन लोगों से उसका संपर्क था। उसके ठहरने के स्थान, आवागमन के रास्तों और संभावित नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

123

123

123

123

123

123

123

123

123

Share this story