भगवान पार्श्वनाथ की भव्य शोभायात्रा, चांदी के विशाल हाथी रथ पर सवार होकर किया नगर भ्रमण

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सोमवार, 15 दिसंबर को काशी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण रही, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शोभायात्रा में शामिल रहीं। पूरे मार्ग पर भजन, जयकारे और मंगल धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

 भगवान पार्श्वनाथ की भव्य शोभायात्रा, चांदी के विशाल हाथी रथ पर सवार होकर किया नगर भ्रमण

भगवान पार्श्वनाथ को चांदी के भव्य हाथी रथ पर विराजमान किया गया था। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रभु का स्वागत किया और आरती उतारी। भक्त भजन गाते हुए प्रभु के साथ चलते रहे, जबकि शहनाई और बैंड-बाजे की मधुर धुनों ने पूरे नगर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन की ओर से पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा।

 भगवान पार्श्वनाथ की भव्य शोभायात्रा, चांदी के विशाल हाथी रथ पर सवार होकर किया नगर भ्रमण

यह भव्य शोभायात्रा ग्वाल दास साहू लेन स्थित पंचायती दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर चौक, बांसफाटक, गदौलिया, सोनारपुर, जंगमबाड़ी सहित प्रमुख मार्गों से होती हुई भेलूपुर स्थित भगवान पार्श्वनाथ की जन्मस्थली पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग के दोनों ओर खड़े श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस करते नजर आए।

 भगवान पार्श्वनाथ की भव्य शोभायात्रा, चांदी के विशाल हाथी रथ पर सवार होकर किया नगर भ्रमण

दिगंबर जैन समाज काशी के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राकेश जैन ने बताया कि भगवान पार्श्वनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रभु नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे और कीमती साज-सामान के साथ भव्य सवारी निकाली गई। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा जहां-जहां से गुजरी, वहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और आरती कर प्रभु का स्वागत किया।

 भगवान पार्श्वनाथ की भव्य शोभायात्रा, चांदी के विशाल हाथी रथ पर सवार होकर किया नगर भ्रमण

भेलूपुर स्थित भगवान पार्श्वनाथ की जन्मस्थली पहुंचने पर 108 स्वर्ण-रजत कलशों से भगवान का विधिवत पूजन-अभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालु पूरी तरह भक्ति भाव में डूबे नजर आए और वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया।

 भगवान पार्श्वनाथ की भव्य शोभायात्रा, चांदी के विशाल हाथी रथ पर सवार होकर किया नगर भ्रमण

राकेश जैन ने बताया कि भगवान पार्श्वनाथ के जन्मोत्सव पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु काशी पहुंचते हैं और इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। समाज अध्यक्ष आर.सी. जैन ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन का सफल आयोजन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह दिन जैन समाज के लिए पर्व के समान होता है, जिसका सभी को वर्ष भर इंतजार रहता है।

 भगवान पार्श्वनाथ की भव्य शोभायात्रा, चांदी के विशाल हाथी रथ पर सवार होकर किया नगर भ्रमण

इस भव्य शोभायात्रा में समाज अध्यक्ष आर.सी. जैन, संरक्षक विनय कुमार जैन, उपाध्यक्ष संजय जैन, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, समाज मंत्री विनय जैन, प्रधानमंत्री प्रदीप जैन सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 भगवान पार्श्वनाथ की भव्य शोभायात्रा, चांदी के विशाल हाथी रथ पर सवार होकर किया नगर भ्रमण

O

Share this story