सीर गोवर्धनपुर में 24 करोड़ से बनेगा भव्य म्यूजियम, जन-जन तक पहुंचेंगे संत शिरोमणि के विचार

WhatsApp Channel Join Now
 रिपोर्ट : ओमकार नाथ 

वाराणसी। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में एक भव्य और अत्याधुनिक म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है। करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से यह हाईटेक म्यूजियम लगभग 4 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बन रहा है। म्यूजियम न सिर्फ आधुनिक तकनीक से सुसज्जित होगा, बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक संत रविदास के विचारों के साथ ही उनके आदर्श समाज “बेगमपुरा” का सजीव अनुभव भी कराएगा।

 सीर गोवर्धनपुर में 24 करोड़ से बनेगा भव्य म्यूजियम, जन-जन तक पहुंचेंगे संत शिरोमणि के विचार

15वीं शताब्दी का जीवंत अनुभव
म्यूजियम में 15वीं शताब्दी का एंबियंस तैयार किया जाएगा, जहां उस दौर की वस्तुएं, वेशभूषा, परिवेश और संगीत के माध्यम से संत रविदास के कालखंड को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यहां ऑडियो-विजुअल तकनीक के जरिए संत रविदास के वचन, पद और वाणी को सुना और महसूस किया जा सकेगा। श्रद्धालु और पर्यटक यह जान सकेंगे कि किस तरह संत रविदास ने सामाजिक समानता, मानवता और प्रेम का संदेश दिया।

 सीर गोवर्धनपुर में 24 करोड़ से बनेगा भव्य म्यूजियम, जन-जन तक पहुंचेंगे संत शिरोमणि के विचार

संत रविदास जयंती से पहले बड़ा तोहफा
संत रविदास जयंती से पहले इस म्यूजियम के निर्माण को लेकर सरकार की ओर से मिले इस बड़े तोहफे से रैदासी समाज में खासा उत्साह और खुशी का माहौल है। माना जा रहा है कि यह म्यूजियम न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक और शैक्षणिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

 सीर गोवर्धनपुर में 24 करोड़ से बनेगा भव्य म्यूजियम, जन-जन तक पहुंचेंगे संत शिरोमणि के विचार


देश-विदेश से आते हैं श्रद्धालु
वाराणसी रविदास मंदिर के प्रबंधक रणवीर सिंह ने बताया कि संत रविदास की जन्मस्थली पर देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। म्यूजियम के निर्माण के बाद यहां आने वाले लोग संत रविदास के जीवन, संघर्ष और उनकी शिक्षाओं को गहराई से जान सकेंगे। इससे आने वाली पीढ़ियों को भी उनके विचारों से प्रेरणा मिलेगी।

 सीर गोवर्धनपुर में 24 करोड़ से बनेगा भव्य म्यूजियम, जन-जन तक पहुंचेंगे संत शिरोमणि के विचार

संत शिरोमणि गुरु रविदास की शिक्षाओं और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सिर गोवर्धन स्थित निर्माणाधीन रविदास म्यूजियम में एक अनोखी और आध्यात्मिक पहल की जा रही है। म्यूजियम के भीतर संत रविदास द्वारा कहे गए दोहे और चौपाइयों का संगीतबद्ध पाठ सुनाई देगा, जिससे दर्शनार्थी न केवल इतिहास से जुड़ेंगे बल्कि भक्ति और विचारों की अनुभूति भी कर सकेंगे।

 सीर गोवर्धनपुर में 24 करोड़ से बनेगा भव्य म्यूजियम, जन-जन तक पहुंचेंगे संत शिरोमणि के विचार

म्यूजियम में आधुनिक ऑडियो-विजुअल तकनीक का होगा उपयोग 
म्यूजियम में आधुनिक ऑडियो-विजुअल तकनीक का उपयोग करते हुए ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि जैसे ही श्रद्धालु विभिन्न दीर्घाओं में प्रवेश करेंगे, वहां गुरु रविदास के अमर वचनों का मधुर संगीत के साथ पाठ गूंजेगा। यह संगीतात्मक प्रस्तुति संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को और अधिक प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करेगी।

बताया जा रहा है कि दोहा और चौपाइयों के पाठ के साथ उनके अर्थ और संदर्भ को भी सरल भाषा में प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी और देश-विदेश से आने वाले पर्यटक गुरु रविदास के विचारों को सहजता से समझ सकें। म्यूजियम प्रशासन का मानना है कि यह पहल न सिर्फ एक सांस्कृतिक अनुभव होगी, बल्कि समाज को जोड़ने वाला संदेश भी देगी।

 सीर गोवर्धनपुर में 24 करोड़ से बनेगा भव्य म्यूजियम, जन-जन तक पहुंचेंगे संत शिरोमणि के विचार

गौरतलब है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे इस हाईटेक रविदास म्यूजियम को संत रविदास की जन्मस्थली सिर गोवर्धन की पहचान के रूप में विकसित किया जा रहा है। संगीत में पिरोए गए दोहे और चौपाइयां म्यूजियम की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक होंगी, जो आने वाले समय में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।

जन्मोत्सव पर आते हैं वीवीआईपी
बताया जाता है कि संत रविदास के जन्म उत्सव के अवसर पर सिर गोवर्धनपुर में वीवीआईपी और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। देश के कई बड़े नेता और नामचीन हस्तियां यहां मत्था टेक चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं संत रविदास की जन्मस्थली पर दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने यहां दर्शन कर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया है।

 सीर गोवर्धनपुर में 24 करोड़ से बनेगा भव्य म्यूजियम, जन-जन तक पहुंचेंगे संत शिरोमणि के विचार

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
हाईटेक म्यूजियम के निर्माण से काशी में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह म्यूजियम संत रविदास के विचारों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा और काशी की आध्यात्मिक पहचान को और भी समृद्ध करेगा। संत रविदास की जन्मस्थली पर बन रहा यह हाईटेक म्यूजियम आस्था, इतिहास और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम होगा, जो आने वाले समय में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक नई पहचान बनेगा।

 

 सीर गोवर्धनपुर में 24 करोड़ से बनेगा भव्य म्यूजियम, जन-जन तक पहुंचेंगे संत शिरोमणि के विचार

 सीर गोवर्धनपुर में 24 करोड़ से बनेगा भव्य म्यूजियम, जन-जन तक पहुंचेंगे संत शिरोमणि के विचार

 सीर गोवर्धनपुर में 24 करोड़ से बनेगा भव्य म्यूजियम, जन-जन तक पहुंचेंगे संत शिरोमणि के विचार

देखें वीडियो

Share this story