एक दिन बाद पुलिस की होली, रंगों से सराबोर हुए अफसर और पुलिसकर्मी, देखिये तस्वीरें ...
वाराणसी। होली के एक दिन बाद वाराणसी में पुलिस परिवार ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ रंगोत्सव मनाया। पुलिस कमिश्नर आवास पर आयोजित होली उत्सव में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल समेत अधिकारी व पुलिसकर्मी रंगों से सराबोर नजर आए। पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली और त्योहार की खुशियां बांटी।

पुलिस कमिश्नर आवास पर आयोजित होली उत्सव में जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर सभी ने ‘हैप्पी होली’ की शुभकामनाएं दीं। माहौल इतना उल्लासपूर्ण रहा कि कई पुलिसकर्मी रंग से भरे टब में गोते लगाते दिखे और जमकर मस्ती की।

होली के इस आयोजन में अनुशासन और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। जहां एक ओर वर्दीधारी जवान सालभर कानून-व्यवस्था संभालते नजर आते हैं, वहीं इस अवसर पर वे भी रंगों में सराबोर होकर खुशी साझा करते दिखाई दिए।





देखें तस्वीरें और वीडियो






























