वाराणसी में बीच गंगा में नाव में लगी आग, पांडेय घाट के सामने मची अफरा-तफरी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गंगा में नाव संचालन के दौरान पांडेय घाट के सामने एक नाव में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि नाव में उस समय कोई यात्री सवार नहीं था। नाविकों की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

तेल खत्म होने से बीच धारा में रुकी नाव
पुलिस के अनुसार, नाव का तेल खत्म हो जाने के कारण वह बीच गंगा में रुक गई थी। नाविक ने उसे दोबारा चालू करने के लिए तुरंत डीजल डाला। इसी दौरान इंजन अत्यधिक गर्म होने की वजह से आग लग गई।

ं

नाविकों ने बुझाई आग
आग लगते ही आसपास मौजूद नाविकों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर नियंत्रण पा लिया गया। घटना के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और नाव को सुरक्षित किनारे लाया गया। बोट मालिक का नाम प्रदीप साहनी बताया जा रहा है, वहीं बोट चलाने वाले का नाम विशाल मल्लाह प्रकाश में आया है। 

प्रशासन ने की सतर्कता की अपील
घटना के बाद पुलिस ने नाव संचालकों को सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। प्रशासन का कहना है कि गंगा में नाव संचालन के दौरान नियमित रूप से इंजन और ईंधन की जांच करना आवश्यक है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

देखें वीडियो 

 

Share this story