कैंटोनमेंट में बनेगा जैव विविधता पार्क, नगर आयुक्त ने परखी परियोजना की रूपरेखा

WhatsApp Channel Join Now

पर्यावरण संरक्षण और शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगा बढ़ावा, गुणवत्ता और दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश

वाराणसी। काशी में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र विकसित करने की दिशा में एक और पहल होने जा रही है। कैंटोनमेंट क्षेत्र में प्रस्तावित जैव विविधता पार्क (बायोडायवर्सिटी पार्क) को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को नगर आयुक्त एवं वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शाश्वत त्रिपुरारी ने प्रस्तावित परियोजना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की रूपरेखा, स्थल की भौगोलिक स्थिति और आगामी कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पार्क के विकास में पर्यावरणीय मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। परियोजना को इस तरह विकसित करने पर जोर दिया गया, जिससे इसकी उपयोगिता लंबे समय तक बनी रहे और यह शहर के पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करने में योगदान दे सके।

123

हरित क्षेत्र के विकास पर जोर
नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी ने कहा कि बायोडायवर्सिटी पार्क वाराणसी में पर्यावरण संरक्षण और शहर के सौंदर्यीकरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके निर्माण में गुणवत्ता, दीर्घकालिक उपयोगिता और व्यावहारिकता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने परियोजना की योजना और क्रियान्वयन में बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई करने को कहा। इस परियोजना के विकसित होने से कैंटोनमेंट क्षेत्र में हरित वातावरण को बढ़ावा मिलने और शहर में पर्यावरण के प्रति जागरूकता को मजबूत करने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक अमरेंद्र तिवारी सहित नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित रहे।

BK Pathak
BK Pathak

22052 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story