वाराणसी : मंत्री रविंद्र जायसवाल ने 16.32 लाख की लागत से बनीं चार इंटरलाकिंग सड़कों का किया लोकार्पण, आवागमन होगा सुगम
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की चार इंटरलाकिंग सड़कों का लोकार्पण किया। 16.32 लाख की लागत से सड़कों का निर्माण कराया गया है। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
राज्य मंत्री ने सरसऊली गांधी चबूतरा के पास 6.18 लाख, शिवपुर बाजार के सोमेश्वर नगर में 3.32 लाख की लागत से चौका सेटिंग, कादीपुर में 3.32 लाख से निर्मित इंटरलाकिंग मार्ग समेत चार सड़कों का लोकार्पण किया। मार्गों के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित में काम कर रही है। काशी में तमाम विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, बिजली, पेयजल, सीवर समेत अन्य क्षेत्रों में कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता अरविंद सिंह, जगदीश त्रिपाठी, रतन मौर्या, विनोद बागी, सुनील सोनकर, अनीता पटेल, कुसुम पटेल, राजेंद्र पटेल, राजकुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

