वाराणसी : ललिता घाट पर स्नान करने की मनाही, मंदिर प्रशासन ने लगवाया बोर्ड, गहरे पानी की वजह से लिया गया फैसला

WhatsApp Channel Join Now

रिपोर्ट- नितिन शर्मा

वाराणसी। गंगा किनारे ललिता घाट पर गहराई अधिक हो जाने के कारण यहां स्नान की सख्त मनाही कर दी गई है। बुधवार को घाट किनारे विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से एक फ्लैक्स लगवा दिया गया। 

फ्लैक्स पर से लिखा गया है कि ‘इस घाट पर पानी की गहराई अधिक होने से यहां स्नान करना सख्त मना है। काशी तीर्थ पुरोहित पुनरुद्धार समिति के संयोजक पं अनूप कुमार पाठक ने विरोध में कहा कि यह पहला मौका है जब काशी के किसी घाट पर स्नान करने की मनाही की जा रही है। 

काशी में अस्सी से राजघाट तक फैली पक्के घाटों की शृंखला के मध्य दो दर्जन से अधिक घाट ऐसे हैं जहां किनारे से कुछ ही कदमों की दूरी पर अप्रत्याशित रूप से गहराई बहुत अधिक है। 

वहीं श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के गंगा द्वार से आगमन और भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर प्रशासन ने घाट पर नहाने की मनाही कर दी गई है।

Share this story