वाराणसी : चौकी प्रभारी पुराना पुल पर दर्ज हुआ गंभीर धाराओं में मुकदमा, SO सारनाथ लाइन हाजिर 

CP A Satish Ganesh

वाराणसी। सारनाथ थाने की पुराना पुल पुलिस चौकी के इंचार्ज के ऊपर गंभीर धाराओं में सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला शारीरिक उत्पीड़न का है। वहीं सारनाथ थानध्यक्ष अर्जुन सिंह पर भी गाज गिरी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

पुलिस कमिश्नर ने इसके अलावा सारनाथ सर्किल के एसीपी का चार्ज पुलिस उपाधीक्षक रत्नेश्वर सिंह को दिया है। साथ ही निरीक्षक धर्मपाल सिंह को सारनाथ थाना प्रभारी की कमान दी गयी है। उधर, पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने एसीपी सारनाथ को ऑफिस से अटैच कर दिया है।

इस सम्बन्ध में एडिशनल सीपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना सारनाथ थाने की चौकी पुराना पुल के चौकी इंचार्ज एसआई संग्राम सिंह हैं। उसी चौकी क्षेत्र की एक युवती जिसकी उम्र 28 वर्ष है तथा उसका अपने माता पिता और परिवार वालों के साथ विवाद चल रहा है। उस महिला द्वारा चौकी इंचार्ज संग्राम सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे जिसके प्रारंभिक जांच एसीपी सारनाथ द्वारा की गयी थी जिसमे आरोपों में बल मिलने पर उनके ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गयी है। 

इसके अलावा थानाध्यक्ष सारनाथ अर्जुन सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। बता दें की युवती ने कल ही जहर खा लिया था जिसके बाद आला अधिकारी हरकत में आये और जांच के बाद कार्रवाई की गयी। 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story