वाराणसी : 12वीं राज्य स्तरीय डाक प्रदर्शनी यूफिलेक्स 12 से 15 अक्टूबर तक, चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने जारी की बुकलेट 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल की ओर से 12वीं राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी 'यूफिलेक्स' का आयोजन 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच ललित कला अकादमी, अलीगंज, लखनऊ में किया जाएगा। चीफ पोस्टमास्टर जनरल केके सिन्हा ने इस प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में विशेष बुकलेट जारी की। प्रदर्शनी में प्रदेश के तमाम डाक टिकट संग्रहकर्ताओं की ओऱ से भारत एवं विश्व के विभिन्न अनूठे व मूल्यवान डाक टिकटों का प्रदर्शन किया जाएगा। पिछली राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी आठ वर्ष पूर्व वर्ष 2014 में आयोजित की गयी थी। 

चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि डाक टिकट किसी भी देश के सांस्कृतिक एवं सामाजिक जीवन की वास्तविक झांकी प्रस्तुत करते हैं। 'यूफिलेक्स–2022' में आजादी के अमृत काल में डाक टिकटों के माध्यम से भारत की समृद्धि, संस्कृति एवं विरासत में उत्तर प्रदेश के योगदान को भी प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी के तीनों दिवसों पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों, स्मारकों, विरासतों, साहित्य, कला, संस्कृति इत्यादि पर विशेष आवरण और विरूपण भी जारी किए जाएंगे। कहा कि प्रदर्शनी में युवाओं और स्कूली बच्चों के अंदर एक अभिरुचि के रूप में फिलेटली को विकसित करने हेतु फिलेटलिक वर्कशॉप, पेन्टिंग, क़्विज और अन्य तमाम गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। डाक टिकटों पर अपनी और अपने प्रियजनों की फोटो छपवाने की सुविधा हेतु हेतु 'माई स्टैम्प' का विशेष काउंटर भी लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 'यूफिलेक्स–2022' के आयोजन हेतु विभिन्न कमेटियां गठित की गई हैं। चीफ पोस्टमास्टर जनरल आयोजन समिति के अध्यक्ष होंगे, वहीं पोस्टमास्टर जनरल कानपुर कर्नल एसएफएच रिजवी स्टीयरिंग और ज्यूरी/अवार्ड कमेटी, महाप्रबंधक (वित्त) राजेंद्र प्रसाद ट्रेड और वालंटियर कमेटी,  पोस्टमास्टर जनरल वाराणसी कृष्ण कुमार यादव पब्लिकेशन, पब्लिसिटी व डिजाइनिंग कमेटी, पोस्टमास्टर जनरल आगरा श्री राजीव उमराव यूथ प्रोग्राम और एलॉटमेंट, प्रदर्शनी, तकनीकी व सुरक्षा कमेटी, पोस्टमास्टर जनरल लखनऊ श्री विवेक कुमार दक्ष रिसेप्शन, हॉस्पिटलिटी, सेरेमोनियल व प्रोग्राम कमेटी के अध्यक्ष होंगे।
 

Varanasi News Desk
Varanasi News Desk

4008 Articles

Share this story