वाराणसी में होगा भाजपा पिछड़ा वर्ग का प्रदेशस्तरीय सम्मेलन, किये जाएंगे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रशिक्षित

v

रिपोर्ट : नोमेश कुलदीप 

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम वाराणसी में होगा। तीन दिवसीय यह कार्यक्रम आगामी 7,8, 9 अगस्त को होगा।  इसमें प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएँगे। इस बात की जानकारी वाराणसी पहुंचे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण नरेंद्र कश्यप ने एक प्रेस वार्ता में दी। 

उन्होंने कहा कि आज वाराणसी में ओबीसी मोर्चा और काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों की आज बैठक की गयी है। हमारी तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश स्टार के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित होंगे जिन्हे भाजपा की नीतियों और योजनाओं के बारे में बताया जाएगा ताकि उसे वो जनता तक ले जा सकें।  उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को कई कैबिनेट स्तर के मंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता सम्बोधित करेंगे। 

वहीं हर घर तिरंगा अभियान पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी वो पार्टी है जो व्यक्ति से ऊपर दल और दल से ऊपर राष्ट्र को रखती है। ऐसे में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा हर घर तिरंगा अभियान को हम सफल बनाने के लिए प्रयासरत हैं। हमारे कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में 25 लाख झंडा फहराएंगे। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के इस्तीफे के बाद भाजपा बिना अध्यक्ष के है के सवाल पर उन्होंने कहा कि जबतक कि कोई नया नहीं आ जाता वो हमारे प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। इसके लिए केंद्रीय संगठन मंत्रणा कर रहा है और पार्टी एक ध्येय सबका साथ-सबका विकास की परिपाटी पर ही हमारा अगला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। 

सपा के सपा सांसद शफीक उर रहमान की ओर से हर घर तिरंगा अभियान पर टिप्पणी किए जाने को लेकर बताया कि सपा के सांसद ने सरकार की हर नीति का विरोध किया है तो यह नीति कैसे छूट जाती।  उनकी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए कि वो क्या कह रहे हैं। 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story