काशी के संगीत घराने से जुड़े ऋत्विक सान्याल को पद्मश्री सम्मान

वाराणसी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मानों की घोषणा गृह मंत्रालय की ओर से कर दी गयी है। इनमें जहां यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, वहीं काशी के संगीत घराने से जुड़े ऋत्विक सान्याल को पद्मश्री सम्मान मिला है। उत्तर प्रदेश की आठ विभूतियों को पद्म सम्मान से नवाजा गया है।
2023 के लिए गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची में देशभर से छह महानुभावों को पद्मविभूषण, नौ को पद्म भूषण और 91 विशिष्ठजनों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इन सभी को मार्च/अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी।
काशी के संगीत घराने से जुड़े ऋत्विक सान्याल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। सान्याल भारतीय शास्त्रीय संगीत के ध्रुपद शैली के गायक हैं। आपने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से संगीत में परास्नातक करने के बाद पीएचडी भी किया है। आप बीएचयू के फैकल्टी ऑफ पर्फार्मिंग आर्ट के डीन भी रह चुके हैं।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।