पितृकुंड वार्ड में पहुंचा 75 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान, विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। 75 दिवसीय वार्ड प्रवास एवं स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को 34वें दिन कार्यक्रम का कारवां पितृकुंड वार्ड-86 पहुंचा। अभियान के दौरान क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने के साथ जनसमस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने वार्ड के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। उन्होंने शेख सलीम फाटक, हंकार टोला, काली महल, तुलसी कुआं और लहंगपुरा समेत आसपास की गलियों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की। इस दौरान लोगों ने सड़क, सफाई, पेयजल और अन्य स्थानीय समस्याओं की जानकारी दी। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर सामने आई छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए।

123

अभियान के दौरान डॉ. नीलकंठ तिवारी फाटक शेख सलीम स्थित स्कूल भी पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में बच्चों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की और क्षेत्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों रतन चौरसिया, श्याम बरनवाल, गोपाल चौरसिया और सुरेंद्र शुक्ल के आवास पर पहुंचकर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह डब्बू, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, ओम प्रकाश शास्त्री, पार्षद संजय केशरी और मनीष गुप्ता, सरवन गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, वार्ड सचिव गोपाल चौरसिया, सेक्टर संयोजक पुनीत सिंह समेत विभिन्न बूथ अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा पार्षद अमरेश गुप्ता उमंग ने बताया कि वार्ड प्रवास एवं स्वच्छता अभियान के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को मौके पर चिन्हित कर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है।

Share this story