वाराणसी में पांच चौकी प्रभारियों समेत 6 उपनिरीक्षकों का तबादला, जानिये कौन कहां गया 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस वाराणसी के पांच चौकी प्रभारियों समेत 6 उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। रिक्तियों के सापेक्ष और समायोजन के तहत स्थानांतरण किए गए हैं। चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव से कानून और यातायात व्यवस्था और सुदृढ़ होने की उम्मीद है। 

चौकी प्रभारी बजरडीहा उपनिरीक्षक कृष्णदेव का स्थानांतरण गैर जनपद कर दिया गया है। उनके स्थान पर चौकी प्रभारी पियरी प्रशांत शिवहरे को बजरडीहा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पान दरीबा चौकी प्रभारी विकास मिश्रा को चौकी प्रभारी पियरी बनाया गया है। वहीं चौकी प्रभारी संकटमोचन महिला उपनिरीक्षक शिप्रा सिंह का स्थानांतरण चौकी प्रभारी पानदरीबा के पद पर किया गया है। 

चौकी प्रभारी कालभैरव उपनिरीक्षक अभय नारायण सिंह को चौकी प्रभारी संकटमोचन बनाया गया है। लंका थाना में तैनात उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह को चौकी प्रभारी कालभैरव बनाया गया है। सभी चौकी प्रभारियों व उपनिरीक्षकों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this story