रोहनिया में 4.07 करोड़ से 50 विकास कार्य, एमएलसी ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रोहनिया क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को केसरीपुर स्थित भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने विधायक निधि योजना के अंतर्गत करीब 4 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से होने वाले 50 विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास और लोकार्पण किया।

123

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने क्षेत्र में प्रस्तावित और पूर्ण हो चुके विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रेरणा से प्रदेश और जिले में लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि क्षेत्र के लोगों को सीधे लाभ मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विकास की गति को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत सुधीर वर्मा राजू ने किया।

इस अवसर पर पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू, गोपाल पटेल, सिद्धार्थ मौर्य, केशव यादव, अजय विश्वकर्मा, सुरेश सिंह, अरविंद पटेल, गौरव पटेल, मिलन मौर्य, अजय दुबे, विपिन चंद्रपाल, उषा राज मौर्य, हीरा विश्वकर्मा, दिनेश मौर्य, अश्वनी पांडेय, संजय सोनकर, जेई अमरेश बिंद, मनीष कलरा, अनिल कन्नौजिया, अजय सिंह और सारांश पाठक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share this story