घर के पास ही मिलेंगे डॉक्टर, जांच और रिपोर्ट, वाराणसी में खुलेंगी 5 हेल्थ केयर यूनिट

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब लोगों को अपने घर के पास ही डॉक्टर, जांच और रिपोर्ट की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए जिले में जल्द ही 5 हेल्थ केयर यूनिट और 15 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे।

जिला पंचायत की ओर से इस योजना के लिए लगभग 8.73 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है। बताया गया कि जिले के शहरी क्षेत्रों में तो स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में आज भी लोगों को डॉक्टर और जांच की सुविधा के लिए दूर जाना पड़ता है। कई बार समय पर सही रिपोर्ट न मिलने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नई हेल्थ केयर यूनिट शुरू होने से स्थानीय स्तर पर ही डॉक्टर, पैथोलॉजी जांच और रिपोर्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि मरीजों को त्वरित उपचार भी मिल सकेगा। अधिकारियों के अनुसार, इन केंद्रों में चिकित्सकों की तैनाती के साथ-साथ आधुनिक उपकरण भी लगाए जाएंगे, जिससे बेहतर इलाज संभव हो सकेगा।

Share this story